Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsConstitution Day Celebrated in Darbhanga with Job Camp Announcement
संविधान प्रस्तावना का किया पाठ

संविधान प्रस्तावना का किया पाठ

संक्षेप:

दरभंगा में संविधान दिवस पर उघड़ा पंचायत में राम जानकी तालाब पर संविधान प्रस्तावना का पाठ किया गया। मुखिया शुभा देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में रोजगार सेवक राकेश कुमार ने संविधान और जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा, एक दिसंबर को श्रम संसाधन विभाग द्वारा जॉब कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

Nov 27, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। संविधान दिवस पर बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत उघड़ा पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत क्रियान्वित राम जानकी तालाब पर संविधान प्रस्तावना का पाठ किया गया। मुखिया शुभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत रोजगार सेवक राकेश कुमार ने भारत के संविधान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा मद से जल संरचनाओं के संरक्षण, जल संचय और ग्राम विकास की अन्य योजनाओं की चर्चा भी की। मौके पर राधेश्याम झा, मुकेश झा, मनोज पासवान, राजेश पासवान, दयानंद साहू, वीरेंद्र झा, रामबली झा, विपिन झा, रमण पूर्वे, रूप चन्द्र सदा, उदन झा आदि थे। जॉब कैंप का आयोजन एक दिसंबर को दरभंगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से एक दिसंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में टीवीएस ट्रेनिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। एप्रेंटिस ऑपरेटर, फैक्ट्री वर्कर, असेंबली टेक्निशियन के कुल 200 पदों पर 18 से 30 वर्ष के 10वीं, 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री एवं बीटेक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को चेन्नई और बेंगलुरु में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।