रेलवे दोहरीकरण का काम पूरा
दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के 12 किमी दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने ट्रायल लिया, जो सफल रहा। अब ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दोहरीकरण से ट्रेनें समय पर चल सकेंगी और बेवजह रोकने की आवश्यकता नहीं होगी।

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। आखिरकार दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया गया। गुरुवार को इस खंड पर शेष 12 किमी में हुए डबलिंग कार्य की रेलवे के पूर्वी मंडल संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश ने जांच की। संरक्षा आयुक्त ने रामभद्रपुर व थलवारा स्टेशन के बीच 12 किमी में बिछाई गयी नई लाइन पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन से ट्रायल लिया। समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रायल सफल रहा। यानी अब दरभंगा से समस्तीपुर के बीच डबलिंग का काम विधिवत पूरा कर लिया गया है। सीआरएस की ओर से हरी झंडी मिलते ही नई रेल लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा।
इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्रॉसिंग के लिए बीच के स्टेशनों ट्रेनों को बेवजह ट्रेन को रोकना नहीं पड़ेगा। इससे सवारी गाड़यों के साथ विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों के ससमय परिचालन में सुविधा मिलेगी।सीआरएस गुरु प्रकाश ने दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किमी लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का रामभद्रपुर से थलवारा तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इसके बाद थलवारा से रामभद्रपुर के मध्य विशेष ट्रेन से 120 किमी की गति से स्पीड ट्रायल भी किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारी उपस्थित थे। मालूम हो कि 38 किमी लंबे दरभंगा-समस्तीपुर परियोजना के अंतर्गत 26 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


