
छठ व्रतियों के बीच की गई सामग्री वितरित
संक्षेप: बिरौल के पोखराम गांव में महंत राम शंकर दास ने गरीब व्रतियों को छठ पूजा सामग्री वितरित की। 51 व्रतियों को साड़ी, धोती व नारियल दिए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दरभंगा में सत्यनारायण गामी...
बिरौल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पोखराम गांव के मुक्तिधाम के महं’ राम शंकर दास ने गरीब व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 51 महिला और पुरुष व्रतियों को साड़ी, धोती व नारियल वितरित किया गया। महंत राम शंकर दास ने बताया कि छठ व्रत समाज में आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना के माध्यम से जीवन में ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सुविधा और सम्मान के लिए प्रत्येक वर्ष छठ पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि कोई भी श्रद्धालु आवश्यक सामग्री के अभाव में पूजा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और आस्था का माहौल व्याप्त रहा। सस्ती दर पर उपलब्ध कराई सामग्री दरभंगा। सत्यनारायण गामी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से इस साल भी मशरफ बाजार में स्टॉल लगाकर सस्ती दर पर पूजन सामग्री उपलब्ध करायी गयी। पूर्व विधायक व भाजपा नेता अमरनाथ गामी ने कहा कि शनिवार को पहले दिन सैकड़ों लोगों को नारियल व गुड़ सस्ती दर पर उपलब्ध कराया गया। इसके लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। रविवार को भी लोगों को यह सुविधा मिली। व्यवस्था संचालन में अवतार गामी, भोली गामी, पशुपति गामी, नीरज, निशु प्रधान, संतोष गामी आदि लगे हुए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




