जाले : कम उपस्थिति पर उठाए सवाल
विजय कुमार ठाकुर, जाले में गर्री के मध्य विद्यालय बंधौली और जोगियारा के श्रीरामजी प्रिया उच्च विद्यालय में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। विधायक जीवेश कुमार ने कम उपस्थिति पर सवाल उठाया। शिविर में कई आवेदनों का समाधान किया गया और 10 लोगों को राशन कार्ड दिया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 95 लोग शामिल हुए।

विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के गर्री के मध्य विद्यालय बंधौली व जोगियारा के श्रीरामजी प्रिया उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में विधायक जीवेश कुमार व डीडीसी स्वप्निल बारी-बारी से मौजूद रहे। विधायक ने शिविर में लोगों की कम उपस्थित पर सवाल उठाये। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के सात, राजस्व के तीन व मनरेगा के सात आवेदनों का शिविर में ही समाधान किया गया। विद्युत विभाग के सात में से चार का शिविर में समाधान हुआ। 10 लोगों को राशन कार्ड दिया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 95 लोग पहुंचे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


