Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCold Wave Disrupts Life in Darbhanga Schools Closed Until January 11
दो दिनों की राहत के बाद जिले में फिर बनी कोल्ड डे जैसी स्थिति

दो दिनों की राहत के बाद जिले में फिर बनी कोल्ड डे जैसी स्थिति

संक्षेप:

दरभंगा में दो दिन की राहत के बाद फिर से ठंड ने जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। कुहासा और तेज पछिया हवा के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष है और स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।

Jan 10, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। दो दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से कोल्ड डे जैसी स्थिति बन जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिनभर कुहासा छाये रहने से एनएच 27 सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम दिखी। कनकनीभरी पछिया हवा चलने के कारण बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने एवं तेज पछिया हवा चलने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड की मार से पशु-पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई है। डेढ़ सप्ताह से ठंड की मार झेल रहे लोगों ने सात जनवरी को सूर्य उदय होते ही चैन की सांस ली, लेकिन शुक्रवार की सुबह से फिर ठंड की चपेट बढ़ गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज पछिया हवा के साथ बढ़ रही कनकनी से मानव ही नहीं, पशु-पक्षी भी जान बचाने के लिए दुबक गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिन और रात का अंतर समाप्त होता जा रहा है। पूरे दिन तेज पछिया हवा एवं कुहासा होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। ठंड की मार झेल रहे ग्रामीणों ने बताया कि अब ठंड बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है। सड़कें दिनभर वीरान रहीं। इक्का-दुक्का ट्रक ही एनएच पर चलते दिखाई दे रहे थे। बाइक सहित अन्य छोटी गाड़ियां सड़क पर नहीं के बराबर चल रही थीं। नगर पंचायत भरवाड़ा, सिंहवाड़ा एवं अंचल कार्यालय की ओर से पंचायतों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के ग्रामीणों का रोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सीओ एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक अधिकारी अलाव की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर अतरबेल, सिमरी, शोभन आदि चौक सहित सिंहवाड़ा एवं भरवाड़ा बस स्टैंड के पास गाड़ियों का इंतजार कर रहे मुसाफिर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से ठिठुर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जाले नगर परिषद में ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह गैस चालित अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत भरवाड़ा एवं सिंहवाड़ा की उपेक्षा की जा रही है। 11 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित डीईओ के आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक शैक्षणिक कार्य आगामी 11 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय अनुसार बने रहेंगे। यह आदेश ठंड में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने पर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जारी किया गया है।