ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगादरभंगा में जल्द चलेंगी सीएनजी बसें : श्याम

दरभंगा में जल्द चलेंगी सीएनजी बसें : श्याम

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर...

दरभंगा में जल्द चलेंगी सीएनजी बसें : श्याम
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 19 Sep 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को दरभंगा डिपो पहुंचकर निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सदानंद झा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्याम किशोर व उनकी पत्नी अंजू किशोर का अभिनंदन किया गया।

प्रशासक श्याम किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा और मधुबनी से मेरा पुराना संबंध रहा है। इस क्षेत्र के विकास कार्यों में मेरी विशेष रुचि रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग को काफी सफलता मिली है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से दरभंगा से पटना इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही सभी ग्रामीण इलाकों को बसों के माध्यम से शहर से जोड़ दिया जाएगा। बहुत जल्द प्रदूषणमुक्त दरभंगा के लिए सीएनजी के पंप दरभंगा के शहरी क्षेत्र में लगने जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएनजी बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से निगम की अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सदानंद झा ने विभाग की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हो रहे विकास से अवगत कराया।

बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए श्याम किशोर द्वारा दरभंगा में सीएनजी से बसों का परिचालन करने की घोषणा के लिए उन्हें बधाई दी। कहा कि यह मिथिलांचल के विकास में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इस अवसर पर डिप्टी सुप्रिंटेंडेंट रामबालक यादव, राकेश कुमार उर्फ रुस्तम, सतीश चंद्र मिश्रा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश लाल दास, संजय सिंह, बिंदेश मिश्रा व सांत्वना झा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें