Climate Change Awareness Flower Exhibition Promotes Environmental Conservation in Darbhanga पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सजग होना जरूरी, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsClimate Change Awareness Flower Exhibition Promotes Environmental Conservation in Darbhanga

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सजग होना जरूरी

दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. लता खेतान ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 30 Dec 2024 01:01 AM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सजग होना जरूरी

दरभंगा। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को सजग होना जरूरी है। अगर अब भी हम नहीं चेते तो हमारी आने वाली पीढ़ी को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ये बातें रविवार को शहर के लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में उत्तरी विहार उद्यान समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन समिति की अध्यक्ष डॉ. लता खेतान ने कही। मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मैं भी इस प्रदर्शनी से विगत कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूं। अब तो मेरे यहां से भी इस प्रदर्शनी में काफी संख्या में पौधे आने लगे हैं। इस प्रदर्शनी की उन्होंने जमकर सराहना की। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ जोर-शोर से हुआ। सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने किया।

समिति के महासचिव राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। यदि उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ दिया जाता है और उन्हें इसकी शिक्षा दी जाती है तो आने वाली पीढ़ी में भी इसका प्रचार-प्रसार होगा और जागरूकता आएगी। पर्यावरण में सुधार होगा। इसलिए संस्था ने बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अलग-अलग कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। इस वजह से 35 स्कूल हमारी संस्था से जुड़े हैं। गत शनिवार को शहर में रैली भी निकली गई थी, जिसमें सैकड़ों बच्चे शामिल थे। उनके बीच इसी विषय पर पेंटिंग प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया था।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन विजेताओं के बीच ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र आदि वितरित किए गए। प्रिंस ऑफ द शो जो कट फ्लावर में श्रेष्ठ पौधा था, उसके विजेता अभिषेक बूबना बने। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मो. शाकिर को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज डोकानिया, मिनी प्रियदर्शनी और तरुण मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान ने किया। प्रदर्शनी देखने के लिए सभी उम्र वर्ग के लोग पहुंचे थे। यहां तक कि चलने-फिरने में अक्षम कई लोग भी व्हील चेयर के सहारे पहुंचे थे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी में लगे फूल-पत्तियों के साथ जमकर फोटो खिंचवायी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।