ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगानगर विधायक को दी बहस की चुनौती

नगर विधायक को दी बहस की चुनौती

जाप (लो) की ओर से रविवार को जमालचक दास टोला वार्ड मेम्बर मुन्ना दास के नेतृत्व में सरामोहम्मद पंचायत में प्रखंड महासचिव संजय यादव के नेतृत्व में, चंदनपट्टी में ओम प्रकाश सहनी और प्रखंड अध्यक्ष राहुल...

नगर विधायक को दी बहस की चुनौती
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 07 Sep 2020 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जाप (लो) की ओर से रविवार को जमालचक दास टोला वार्ड मेम्बर मुन्ना दास के नेतृत्व में सरामोहम्मद पंचायत में प्रखंड महासचिव संजय यादव के नेतृत्व में, चंदनपट्टी में ओम प्रकाश सहनी और प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव भी थे। प्रमुख सियाराम पासवान ने कहा कि हम विधायक संजय सरावगी को खुली चुनौती देते हैं कि वे बताएं कि 15 वर्षों में उनके कार्यकाल में जनता का कितना विकास हुआ और विधायक जी का कितना। उस पर वे हमसे खुली बहस कर लें। अगर विधायक जी काम किये होते तो शहर में जलजमाव, जाम और गरीबों की समस्या नहीं होती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें