21 को आमरण अनशन का निर्णय

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

नवादा पंचवटी पर नागरिक विकास परिषद बेनीपुर की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। रामकुमार झा ने प्रशासन की विफलता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। परिषद ने 21 मई से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया। सदस्य गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएंगे।

21 को आमरण अनशन का निर्णय

विजय राय,बेनीपुर। नवादा पंचवटी पर रविवार को नागरिक विकास परिषद बेनीपुर की कार्यकारणी समिति की बैठक डॉ. समीर कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक सह पूर्व जिप सदस्य रामकुमार झा ने कहा कि बेनीपुर अनुमंडल प्रशासन को स्थानीय नागरिकों की समस्याओं व जनकार्यों के निष्पादन में कोई रुचि नहीं है। कहा कि सरकारी सेवा धरातल पर पूर्णत: विफल है। सरकारी संस्थान भ्रष्टाचार व अफसरसाही में लिप्त है। जन शिकायतों का ससमय निष्पादन नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा निर्देशित साप्ताहिक जनता दरबार अनुमंडल स्तरीय अधिकारी नहीं संचालित करते हैं। जनता प्रशाशनिक अराजाकता से त्रस्त हैं, जो अब असहनीय हो रहा है।

परिषद के सदस्य गांव-गांव घूमकर जागरूकता लाएंगे। सचिव लालबाबू शर्मा ने विगत कार्यों का प्रतिवेदन समर्पित किया। सर्वसम्मति से अनुमंडल प्रशासन बेनीपुर के विरुद्ध 21 मई से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।