Darbhanga News: जाले:बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क चोरी की वारदात को दिया अंजाम

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र के दर्जी मुहल्ला में 3 अक्टूबर को रात में चोरों ने पप्पू कुरैशी के घर पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़ककर चोरी की। परिवार के सदस्य सोते समय बेहोश हो गए, और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात और 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Darbhanga News: जाले:बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। नगर परिषद जाले के दर्जी मुहल्ला वार्ड 13 में गत तीन अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे पप्पू कुरैशी के घर के लोगों पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़ककर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित मो. पप्पू कुरैशी, पिता मो. नहे कुरैशी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन के अनुसार वे अपने परिवार के साथ एक ही आंगन में रहते हैं, जिसमें उनके माता-पिता, भाई-भाभी सभी साथ रहते हैं। रात में गहरी नींद में सोने के दौरान चोरों ने पति-पत्नी को बेहोशी वाला स्प्रे सुंघाकर बेहोश कर दिया।

होश आने पर देखा तो आलमीरा का ताला टूटा हुआ था और घर का बक्सा एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है और 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले:बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क चोरी की वारदात को दिया अंजाम