ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगामहात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बढ़ाया मान

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बढ़ाया मान

दरभंगा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा शुक्रवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम...

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बढ़ाया मान
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा शुक्रवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, बाजितपुर के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। विद्यालय के हीरा कुमार झा के अनुसार इस वर्ष विद्यालय के कुल 134 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष का परिणाम 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा तथा प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर घोषित किया गया है। विद्यालय के तरुण कुमार मिश्रा एवं प्रियांशु ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। कुमार कार्तिकेय शंकर 92.8, आलोक रंजन झा- 92 व अमर्त्य कुमार भारद्वाज ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कुमार कार्तिकेय ने 80.8 प्रतिशत अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिकिश कुमार ने 81.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस परिणाम के तहत सफलता हासिल की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें