कमतौल के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का महापर्व करमतौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पर्व के आखिरी दिन सोमवार को यह महापर्व संपन्न हो गया। नवगठित नगर पंचायत अहियारी अहिल्यास्थान, कमतौल के अलावा ढढिया,...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 20 Nov 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें
कमतौल। चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का महापर्व पूरे क्षेत्र में आस्थापूर्वक धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पर्व के आखिरी दिन सोमवार को यह महापर्व संपन्न हो गया। नवगठित नगर पंचायत अहियारी अहिल्यास्थान, कमतौल के अलावा ढढिया, टेकटार, मुहम्मदपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न नदी-तालाबों किनारे श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर की आराधना कर उन्हें अर्घ्य दिया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
