Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsChhath Puja 2023 Preparations Begin with Shopping and Price Hikes
नहाय खाय के लिए बाजार में उमड़े खरीदार, अाज से महापर्व शुरू

नहाय खाय के लिए बाजार में उमड़े खरीदार, अाज से महापर्व शुरू

संक्षेप:

लहेरियासराय में चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ होगी। व्रतियों ने आवश्यक सामान की खरीदारी की, जिसमें कद्दू, किराना और पूजा सामग्री शामिल हैं। बाजारों में भीड़ और कीमतों...

Oct 25, 2025 08:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसके लिए व्रतियों व उनके परिजनों ने शुक्रवार को बाजारों में आवश्यक सामान की खरीदारी की। इसे लेकर बाजारों में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। दरभंगा और लहेरियासराय गुदरी के अलावा अन्य बाजारों में भी लोगों ने कद्दू, किराना सामान, बर्तन. बांस के सामान, पूजा सामग्री, फल आदि की खरीदरी की। पर्व को लेकर सामग्री की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कद्दू 80 से 100 रुपए प्रति पीस, फूलगोभी 80 से 100 रुपए प्रति किलो, बैगन 80 रुपये प्रति किलो, टमाटर 80 रुपये प्रति किलो, सीम 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, बास की टोकरी इस बार तीन सौ से पांच सौ रुपये पीस तक बिकी। केला प्रति घौद 160 रुपये से लेकर पांच रुपये तक बिक रहा है। चार दिवसीय यह पर्व 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 28 अक्टूबर तक चलेगा। नगर निगम के साथ-साथ स्थानीय लोग छठ घाटों की सफाई और सजावट में जुट गए हैं। घाटों को सजाने और स्वच्छ बनाने का काम अंतिम चरण में है। स्थानीय पूजा समितियों की ओर से छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सजावट के कार्य किए जा रहे हैं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ पूजा का पहला दिन 25 अक्टूबर को नहाय-खाय होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करेंगे।