तेजी से चल रहा मकान सूचीकरण का कार्य

May 07, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

कमतौल-अहियारी नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य 2 मई से शुरू हुआ है। शुक्रवार को मुख्य पार्षद रंजीत प्रसाद के मकान का सूचीकरण किया गया। प्रगणक और आईटी सहायक ने आवश्यक जानकारी एकत्र की। अब तक 500 से अधिक घरों का सूचीकरण हो चुका है और बाकी घरों का भी सूचीकरण किया जाएगा।

तेजी से चल रहा मकान सूचीकरण का कार्य

विकास कुमार,कमतौल। कमतौल-अहियारी नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य दो मई से शुरू है। इसी क्रम में शुक्रवार को मकान सूचीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रंजीत प्रसाद के मकान का सूचीकरण किया गया। इस दौरान प्रगणक सुजीत कुमार एवं नगर पंचायत के आईटी सहायक दीपक कुमार मिश्रा ने भवन संबंधी आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सूचीकरण कार्य संपन्न किया। कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी प्रिंसी कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे एवं मकान सूचीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 500 से अधिक घरों का सूचीकरण किया जा चुका है।

बाकी बचे घरों का सूचीकरण किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।