जनगणना का काम किया गया शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

विजय राय, बेनीपुर में नगर परिषद और प्रखंड बेनीपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू कर दिया गया है। 334 हाउस ब्लॉक के लिए 329 प्रगणक और 98 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जनगणना कार्य 31 मई तक घर-घर जाकर एप के माध्यम से पूरा किया जाएगा। बीडीओ प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है।

जनगणना का काम किया गया शुरू

विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद व प्रखंड बेनीपुर क्षेत्र में शनिवार से जनगणना कार्य विधिवत शुरू किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 334 हाउस ब्लॉक के लिए 329 प्रगणक तथा 98 पर्यवेक्षक जनगणना कार्य में लगाये गये हैं। प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर एप के माध्यम से जनगणना कार्य 31 मई तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि दो मई से प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू कर दिया गया है। इधर, नगर क्षेत्र में भी जनगणना शुरू करने की बात अधिकारी द्वारा कही जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।