
अलीनगर में श्रीकृष्ण पूजा की मची है धूम
अलीनगर में शनिवार रात से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। पकड़ी पंचायत के चकमनौर मिल्की टोल में 76वां वार्षिक पूजा कार्यक्रम चल रहा है, जहां दूर-दूर से लोग आए हैं। भक्तों का तांता है, बच्चे झूलों का आनंद...
अलीनगर। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों में शनिवार की रात से ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची है। क्षेत्र की पकड़ी पंचायत के बहुचर्चित चकमनौर मिल्की टोल स्थित श्री राधेकृष्ण स्थल में इस वर्ष 76वें वार्षिक पूजा कार्यक्रम की धूम मची है। यहां के मेले में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। बच्चे तरह-तरह के झूलों का आनंद लेते हुए देखे गए। साथ में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जमकर लुत्फ उठाते रहे। भीड़ की गतिविधियों पर खगेंद्र यादव, कुलदीप यादव, अशोक पासवान, लाल यादव सहित अन्य लोग नजर रख रहे थे। इधर, जयंतीपुर दाथ, मिल्की, सुहथ, नवानगर, नरमा, दसौत, धमुआरा और अधलोआम आदि गांवों के मंदिरों में भी पूजनोत्सव की धूम रही।

भगवान के दर्शन को भक्तों का तांता केवटी। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कृष्णाष्टमी धूमधाम और भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। जगह-जगह श्रद्धालुओं का भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान रनवे चौक, दड़िमा गांव और चौक सहित खिरमा, बरही आदि गांवों में भगवान श्रीकृष्ण वअन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा व पंडाल बनाए गए हैं। मेले में जगह-जगह के रंग-बिरंगे झूले आदि का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में श्रृंगार प्रसाधन तथा खान-पान व मिठाई की दुकानों में खरीदारों की भीड़ देखी गई। जगह-जगह रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




