Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस पचाढ़ी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने परेड और झांकियों में भाग लिया। दरभंगा के वार्ड 15 की पार्षद ने तिरंगा यात्रा निकालकर बच्चों को जागरूक किया। 22 अगस्त को रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। पचाढ़ी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने परेड और विभिन्न झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन एवं विशिष्ट अतिथि पचाढ़ी महंत राम उदित दास मौनी बाबा ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं, परेड और झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों व मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रजनीकांत वैद्य के मार्गदर्शन में छात्र दहिया कलवी व छात्रा प्रियांशु प्रिया ने किया। स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा और जागरूकता अभियान
दरभंगा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 की पार्षद सुचित्रा रानी ने मध्य विद्यालय साधुगाछी की छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता तिरंगा यात्रा निकली। इसमें उन्होंने स्कूली बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने सभी बच्चों से कक्षा में नियमित रूप से उपस्थित होने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को अधिक से अधिक समय देने की अपील की।
जॉब कैंप का आयोजन
जॉब कैंप का आयोजन होगा 22 अगस्त को
दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 22 अगस्त को आईटीआई के पास संयुक्त श्रम भवन कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। सेल्स/फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 30 वर्ष के 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 सीटीसी प्रतिमाह वेतन के साथ पूरे बिहार में कहीं भी रोजगार का अवसर मिलेगा। दोपहिया वाहन व वैध चालक लाइसेंस अनिवार्य है।


