नप कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
कमतौल नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद पिंटू मेहता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाजसेवियों और अधिकारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बिरौल में भी विभिन्न सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जिसमें विकास और शांति का संकल्प लिया गया।

कमतौल/जाले। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद पिंटू मेहता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाजसेवी पवन कुमार मेहता, कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद, सिटी मैनेजर संजीव कुमार, स्वच्छता प्रबंधक सिम्मी कुमारी, उपमुख्य पार्षद शमशाद खान समेत कई पार्षद व कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर गायक राघवेंद्र सिंह व शिवनाथ की टीम ने मैथिली व भोजपुरी होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह बिरौल। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अधिवक्ता संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, निबंधन कार्यालय आदि सहित विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रखंड परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मुखी देवी के प्रतिनिधि राम अधीन शर्मा के नेतृत्व में समारोह के दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार झा सहित सभी अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर विकास और शांति का संकल्प लिया। अधिवक्ता संघ परिसर में बच्चे लाल झा व सचिव राजकुमार पांडे की मौजूदगी में वकीलों ने भी रंग-गुलाल खेला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



