Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCelebrating Savitribai Phule and Fatima Sheikh Pioneers of Women s Education in India

साबित्री बा फुले की मनायी गयी जयंती

दरभंगा में दरभंगा थियोसोफिकल लॉज ने साबित्री बा फुले और फातिमा शेख का जन्म दिवस मनाया। अध्यक्ष उमेश राय ने बताया कि साबित्री बा फुले ने महिला शिक्षा को प्राथमिकता दी और महाराष्ट्र में भारत का पहला...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 3 Jan 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
साबित्री बा फुले की मनायी गयी जयंती

दरभंगा। दरभंगा थियोसोफिकल लॉज केएम टैंक की ओर से शुक्रवार को लॉज परिसर में अध्यक्ष उमेश राय की अध्यक्षता में भारत की प्रथम शिक्षिक साबित्री बा फुले व समाजसेवी फातिमा शेख का जन्म दिवस संयुक्त रूप से समारोहपूर्वक मनाया गया। अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि साबित्री बा फुले बाल्यकाल से ही संकल्पित, संघर्षशील, धैर्यवान एवं संयम की प्रतिमूर्ति तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित थीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए महिला शिक्षा को प्रथम पायदान पर रखते हुए भारत प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना महाराष्ट्र में की। मुख्य अतिथि, चिन्तक एवं समाजसेवी शंकर प्रलामी ने भी साबित्री बा फुले के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर लॉज के सचिव राम बुझावन यादव रमाकर, रामबृक्ष यादव, राम विलास यादव, प्रेमचन्द यादव उर्फ भोलू यादव, स्वाति देव, शीला सहनी, चन्द्रवीर नारायण यादव, नीलामबर यादव, नीरज कुमार, पप्पू सिंह, संजीव कुमार चौधरी, विश्व नाथ चौधरी आदि ने भी विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मो. शौकत ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें