अनुभव और ज्योति बने हैरो इंग्लिश स्कूल के टॉपर

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा के हैरो इंग्लिश स्कूल के अनुभव झा और ज्योति भारती ने गणित जीव विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य शैलेंद्र झा ने अन्य छात्रों की सफलता की जानकारी दी। आरोही कुमारी ने 94, सृष्टि स्वर्णिम ने 92.20, और अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए।

अनुभव और ज्योति बने हैरो इंग्लिश स्कूल के टॉपर

दरभंगा। सीबीएसई 12वीं में हैरो इंग्लिश स्कूल के विज्ञान गणित के छात्र अनुभव झा एवं ज्योति भारती ने गणित जीव विज्ञान में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। प्राचार्य शैलेंद्र झा ने बताया कि आरोही कुमारी को 94, सृष्टि स्वर्णिम 92.20, शैलजा मिश्रा 91.20, आदर्श कुमार अंशु 90.80, अस्मित कुमार 90.40 व अनंत कृष्ण चौधरी ने गणित में 90 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, समीर मोहन चौधरी ने वाणिज्य में 89.60 व शिवांश सत्यम प्रियदर्शी ने गणित से 89.60 अंक प्राप्त किये हैं। हैरो इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र झा ने सफल छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।