बीएड विभाग में कैंपस चयन प्रक्रिया

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

राजीव रंजन झा दरभंगा से। लनामिवि के बीएड विभाग में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। छपरा के विद्यालय ने योग्य अभ्यर्थियों का चयन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर दिए। लगभग 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

बीएड विभाग में कैंपस चयन प्रक्रिया

राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के बीएड (नियमित) विभाग में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में सोमवार को कैंपस चयन प्रक्रिया हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर छपरा के एक विद्यालय ने अभ्यर्थियों का चयन व साक्षात्कार किया। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। साक्षात्कार पैनल में विद्यालय के प्रबंधक शशांक शेखर, निदेशक आकांक्षा सिंह एवं बीएड विभाग से डॉ. निधि वत्स, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा एवं डॉ. रेशमा तबस्सुम शामिल थे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. अतनु बनर्जी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मिर्जा रूहुल्लाह बेग, डॉ. कामेश्वर पासवान, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. शंभू प्रसाद तथा बीएड (नियमित) विभाग के अन्य सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।