समय पर पहचान और उपचार से हारेगा कैंसर : डॉ. सिंह

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

राजीव रंजन झा,दरभंगा। जिला प्रेक्षागृह में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने कैंसर की पहचान और उपचार के महत्व पर बात की। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख कैंसर, स्तन कैंसर और बच्चेदानी कैंसर के संकेतों पर जानकारी दी गई।

समय पर पहचान और उपचार से हारेगा कैंसर : डॉ. सिंह

राजीव रंजन झा,दरभंगा। जिला प्रेक्षागृह में शुक्रवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम कौशल कुमार एवं उपस्थित चिकित्सकों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका समय पर पहचान एवं उपचार की होती है।

कैंसर के प्रारंभिक लक्षण

उन्होंने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जागरूकता के माध्यम से बड़ी संख्या में कैंसर रोगियों को शुरुआती अवस्था में पहचानकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष रूप से मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर के शुरुआती संकेतों, जोखिम कारकों, बचाव के उपायों एवं नियमित जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मुफ्त स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम में बताया गया कि अस्पताल की ओर से अब तक समस्तीपुर जिले में लगभग 32 हजार लोगों की नि:शुल्क जांच की जा चुकी है तथा 275 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार कराया गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि उनका संकल्प है कि बिहार का कोई भी कैंसर पीड़ित नागरिक केवल आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। ऐसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता

बताया गया कि सवेरा चला गांव की ओर अभियान के अंतर्गत राज्यभर में कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता को पहुंचाना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद मिश्रा, बसंत कुमार झा, रवि रंजन, इन्द्रजीत कुमार एवं आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रबीश्वर, डॉ. जया भारती, डॉ. काशिफ रजा, स्टाफ नर्स निधि, अलका एवं अंजली, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज तथा कैंप कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?
कैंसर जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।