चोर ने पशुपालक पर चाकू से किया हमला, जख्मी

चोर ने पशुपालक पर चाकू से किया हमला, जख्मी

संक्षेप:

बिरौल के पघारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने भैंस चोरी करने का प्रयास किया। जब पशुपालक बाबू नारायण झा ने विरोध किया, तो चोरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। झा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के...

Sep 07, 2025 03:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल। थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की रात भैंस चोरी कर कर रहे चोरों का प्रयास विफल होने पर चोरों ने पशुपालक पर चाकू से हमला कर दिया। चोरों के हमले में पशुपालक बाबू नारायण झा बुरी तरह जख्मी हो गये। परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस बाबत पशुपालक की पत्नी रंजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार चोर पघारी गांव का ही मंगल यादव है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रंजू देवी ने विकास कुमार यादव, उसके पिता मंगल यादव, काली कांत चौधरी एवं अन्य दो-तीन व्यक्ति पर भैंस चोरी करने का प्रयास व पति को जख्मी करने का आरोप लगाया है।