ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाबंगाल व एपी की मछलियों की बिक्री का बहिष्कार

बंगाल व एपी की मछलियों की बिक्री का बहिष्कार

मनीगाछी | एक संवाददाता नेहरा गांव में रविवार को स्थानीय मछुआरों की हुई बैठक...

बंगाल व एपी की मछलियों की बिक्री का बहिष्कार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 01 Feb 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मनीगाछी | एक संवाददाता

नेहरा गांव में रविवार को स्थानीय मछुआरों की हुई बैठक में बंगाल एवं आन्ध्र प्रदेश से आनेवाली मछलियों की बिक्री का सार्वजनिक वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। श्याम सहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के सौ से अधिक मछुआरे उपस्थित थे। बैठक में प्रमोद सहनी ने लोगों को बताया कि बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में केमिकल का प्रयोग कर मछलियों का उत्पादन किया जाता है। पूरी तरह अप्राकृतिक वह मछली सेहत के लिए हानिकारक है। इसके खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां भी होती है। उन प्रदेशों में दवाइयों के सहारे कम समय में मछलियां तैयार कर बाजार में सस्ते में भेजी जा रही है। जो बेस्वाद होती है और शरीर के लिए हानिकारक भी होती है। स्थानीय मछुआरों ने बताया कि वहां की मछलियों के आवक से यहां के मछुआरों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से आन्ध्र प्रदेश एवं बंगाल की मछली नहीं बेचने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दूसरी जगहों से आनेवाले मछुआरे को भी उक्त मछली यहां नहीं बेचने देने का निर्णय लिया गया है। मछुआरों की भरपाई के लिए वजन में अधिक मात्रा का प्रयोग कर तालाब मालिकों से मछुआरों को इस नियम का अनुपालन करने के लिए आग्रह करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में मछली बेचने वाले मछुआरे को 7 किलो 250 ग्राम मछली ( एक धारा में) देने तथा राशि 5 किलोग्राम का ही लेने का निर्णय लिया। मछली बेचने वाली महिला मछुआरे को उसमें और रियायत दी गई है। उन्हें एक धारा में 7 किलो 500 ग्राम मछली देने तथा प्रति किलो पुरुषों से 10 रुपये कम दाम पर मछली देने का निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें