Darbhanga News: मंत्री सतीश चन्द्र दुबे आज आयेंगे दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा में भाजपा जिला पश्चिमी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर दो बजे से जिला कार्यालय पर होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता रहेंगे। इस कार्यक्रम में कई सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

Darbhanga News: दरभंगा। भाजपा जिला दरभंगा पश्चिमी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर दो बजे से जिला कार्यालय पर होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री, कोयला एवं खान मंत्रालय सतीश चन्द्र दुबे उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. अशोक यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता सहित कई विधायक व विधान परिषद सदस्य रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


