BJP Regional Secretary Nagendra Nath Tripathi Visits MLA Ramchandra Prasad s Residence in Sidhauli जनता से जुड़े रहें कार्यकर्ता : नागेंद्र, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP Regional Secretary Nagendra Nath Tripathi Visits MLA Ramchandra Prasad s Residence in Sidhauli

जनता से जुड़े रहें कार्यकर्ता : नागेंद्र

सिधौली में विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद के आवास पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे। विधायक ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। संवाद में संगठनात्मक विषयों...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 10 Sep 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
जनता से जुड़े रहें कार्यकर्ता : नागेंद्र

हायाघाट। प्रखंड के सिधौली में विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद के आवास पर मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे। विधायक ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं मखान की माला से उनका अभिनंदन किया। आत्मीय संवाद के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहकर जनता से जुड़ने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहंुचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, विस क्षेत्र संयोजक हेमचंद्र सिंह, सुजीत मल्लिक, जय गोपाल चौधरी, अनिल मंडल, गुलजारी लाल साह, राजीव सिंह, सुरेंद्र प्रसाद लाभ, स्थानीय कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।