भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात

Feb 22, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे राष्ट्र और नागरिकों के बीच संवाद का साधन बताया। पीएम ने युवाओं को प्रेरित किया और 'डिजिटल अरेस्ट' के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को भी जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।

भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात

दरभंगा। जिले में रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा आवास में मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, यह राष्ट्र नेतृत्व और नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता का सशक्त सेतु है। प्रधानमंत्री ने अपने ''मन की बात'' में छात्रों और युवाओं को परेशान नहीं होने की सीख दी। पीएम मोदी ने ''डिजिटल अरेस्ट'' को लेकर देशवासियों को सतर्क भी किया। दूसरी तरफ ओडिशा के युवा किसान की कहानी बताकर लोगों खासकर किसानों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड का निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इसके लिए सतर्क रहना और जागरूक रहना बेहद जरूरी बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।