बोमिस में संपन्न हुआ वार्षिक महोत्सव

Mar 03, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में यश कीर्ति फाउंडेशन द्वारा वार्षिक महोत्सव 'अद्भुत अतुल्य भारत- सीजन टू' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. चंदन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक फराज फातमी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की।

बोमिस में संपन्न हुआ वार्षिक महोत्सव

दरभंगा। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में यश कीर्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव अद्भुत अतुल्य भारत- सीजन टू हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. चंदन कुमार, प्राचार्य दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक फराज फातमी एवं बिरला हेड ऑफिस से राजेंद्रन यादव उपस्थित रहे। प्री-नर्सरी से ग्रेड नौ तक के विद्यार्थियों ने संगीत, लोक-शास्त्रीय नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन निर्मला कुमारी, निदेशिका डॉ. सुष्मा कुमारी, प्रिंसिपल पंकज कुमार दुबे, विद्यालय प्रबंधक सनम मोहरा एवं अन्य शिक्षक सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता व अनुशासित आयोजन की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।