राजनीति विज्ञान में 46 असिस्टेंट प्रोफेसर का होगा पदस्थापन
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने राजनीति विज्ञान में 46 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन की घोषणा की है। चयनित शिक्षकों को कॉलेजों में पदस्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 5 जनवरी को होगी। सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना से राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित विभिन्न कोटि के अभ्यर्थियों की सूची गत वर्ष जुलाई में जारी की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। पांच माह बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय के 46 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर योगदान देंगे। अब विवि स्तर पर चयनित शिक्षकों को विभिन्न कॉलेजों में पदस्थापित करते हुए अधिसूचना जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अतिथि शिक्षकों की सेवा नवीनीकरण के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में रिक्त स्वीकृत सीटों के विरूद्ध कुल 53 अतिथि शिक्षकों का सेवा नवीनीकरण किया गया था।
जानकारी के अनुसार इनमें से 20 अतिथि शिक्षकों का चयन आयोग के माध्यम से हुआ है, जिनमें आठ को लनामिवि आवंटित किया गया है, जबकि शेष अभ्यर्थी अन्य विश्वविद्यालयों में योगदान देंगे। कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने बताया कि राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद शेष रिक्त स्वीकृत सीटों पर ही अतिथि शिक्षकों का सेवा नवीनीकरण किया जायेगा। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में सफल कुल 46 अभ्यर्थियों में 14 महिला शिक्षक एवं 32 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। सामान्य श्रेणी के तहत लनामिवि को कुल 15 शिक्षक मिले हैं, जिनमें पांच महिला व 10 पुरुष अभ्यर्थी हैं। इनमें एक दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत कुल चार में सभी पुरुष अभ्यर्थी हैं। पिछड़ा वर्ग (बीसी) के तहत कुल तीन में एक महिला एवं दो पुरुष अभ्यर्थी हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के तहत कुल 13 में दो महिला एवं 11 पुरुष अभ्यर्थी हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के तहत कुल सात में तीन महिला एवं चार पुरुष अभ्यर्थी हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के तहत दो में एक महिला एवं एक पुरुष तथा पिछड़ा वर्ग की महिला (डब्ल्यूबीसी) श्रेणी के तहत दो महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पांच को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से राजनीति विज्ञान में चयनित एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय आवंटित किए गए विभिन्न कोटि के कुल 46 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पांच जनवरी को आयोजित होगी। कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को जारी निर्देश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को उक्त तिथि को अपराह्न 10:30 बजे विवि मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित मिटिंग हॉल में पहुंचना है। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं योग्यता संबंधित अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद विवि प्रशासन चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित करते हुए नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगा। लनामिवि के लिए चयनित अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी : प्रदीप कुमार जायसवाल, गायत्री कुमारी, संजय कुमार, अभय कुमार, कुंदन कुमार मिश्रा, सुमन कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार, मो. जोहा सिद्दीकी, संजय कुमार, राजन झा, श्रुति मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, सुनीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी एवं ललन कुमार। ईडब्ल्यूएस श्रेणी : अंजीत कुमार चौधरी, नीरज कुमार, चंद्र भूषण राय, अविनाश कुमार। बीसी श्रेणी : मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार, विजया सिंह। ईबीसी श्रेणी : बिनय कुमार रमण, वसीम अख्तर, सुशांत प्रियदर्शी, रबिंद्र कुमार मुरारी, गुंजन कुमारी, टेक नारायण साहु, संजय कुमार साहु, विजय कुमार दास, योगेंद्र सहनी, मुकेश कुमार, चंदा कुमारी। एससी श्रेणी : राजश्री, प्रमोद कुमार राम, मिथिलेश कुमार, रंजीत पासवान, बालेश्वर मांझी, माला कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी। एसटी श्रेणी : जॉनी इमेन्यूल टिर्के, मधु कुमारी। डब्ल्यूबीसी श्रेणी : लालिमा सिन्हा, रेणु कुमारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




