कठिन दौर से गुजर रहे देश और बिहार: दीपंकर भट्टाचार्य

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में भाकपा-माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले कर रही है। सम्मेलन में नई राज्य कमेटी का चुनाव हुआ, जिसमें 27 नए सदस्य शामिल किए गए। ग्रामीण मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

कठिन दौर से गुजर रहे देश और बिहार: दीपंकर भट्टाचार्य

दरभंगा। भाकपा-माले का तीन दिवसीय 12वां बिहार राज्य सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के कामकाज की रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा की और राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, संगठन विस्तार, जनआंदोलनों तथा आगामी संघर्षों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश और बिहार दोनों एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और गरीबों के जीवन पर लगातार हमले कर रहे हैं। यह सम्मेलन बुलडोजर राज, दमनकारी नीतियों और लोकतंत्र विरोधी राजनीति के खिलाफ जनता की आवाज को और मजबूत करने का संकल्प है।

पार्टी गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और छात्रों के सवालों पर संघर्ष तेज करेगी। पर्यवेक्षक वी शंकर ने कहा कि चुनावी परिणाम चाहे जो रहे हों, बिहार की जनता संघर्षशील और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने वाली है। पूरे देश की प्रगतिशील ताकतें उम्मीद भरी निगाहों से बिहार को देख रही हैं। मौके पर 107 सदस्यों वाली नई राज्य कमेटी का चुनाव हुआ। नई राज्य कमेटी ने कुणाल को फिर राज्य सचिव चुना। नई राज्य कमेटी में इस बार 27 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 13 साथियों को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सम्मेलन से 20 मई को ग्रामीण मजदूरों की हड़ताल को व्यापक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।