बाल श्रम के विरुद्ध लगातार चलाएं अभियान

बाल श्रम के विरुद्ध लगातार चलाएं अभियान

संक्षेप:

दरभंगा में बाल श्रमिक उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास पर एक जिला स्तरीय बैठक हुई। उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने सभी विभागों को बाल श्रमिकों की विमुक्ति और पुनर्वास के लिए निरंतर अभियान चलाने का...

Sep 10, 2025 03:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास विषय पर मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक हुई। उपाध्यक्ष ने सभी विभागों को बाल श्रमिकों की विमुक्ति एवं पुनर्वास के लिए लगातार अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बाल श्रमिकों को आम जीवन से जोड़ें। इसके लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। बैठक में उप श्रमायुक्त, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय सह नोडल पदाधिकारी, जिला मानव तस्करी विरोधी यूनिट, डीईओ, डीएसओ, श्रम अधीक्षक, डीएसपी सदर, यातायात, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।