Darbhanga News: अंडर-14 बालक में पटना चैंपियन

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पटना प्रमंडल ने अंडर-14 फाइनल में मगध को 14-9 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 सेमीफाइनल में मगध ने मुंगेर और पटना ने दरभंगा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंतिम दिन अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे।

Darbhanga News: अंडर-14 बालक में पटना चैंपियन

Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला पटना प्रमंडल एवं मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 14-9 से पराजित कर राज्य स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए। अंडर-19 के पहला सेमीफाइनल मगध प्रमंडल एवं मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 17-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल पटना प्रमंडल और दरभंगा प्रमंडल के बीच हुआ। इस मुकाबले में पटना प्रमंडल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दरभंगा प्रमंडल को 19-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आगामी फाइनल मुकाबलों की जानकारी

मुकाबला शुरू होने से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे एवं अंतिम दिन अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल के बीच, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मगध और पटना प्रमंडल के बीच खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के संचालन और आयोजन में सहयोग

प्रतियोगिता का संचालन करते हुए उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेडक्वार्टर, बिरौल के शिक्षक केशव कुमार चौधरी ने मैच के दौरान अपनी शानदार कमेंट्री और प्रेरणादायक शब्दों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चयनकर्ता अमित कुमार जायसवाल एवं शाहिद नवैद हसन उपस्थित रहे। संयोजन में संतोष कुमार वर्मा, श्याम सुंदर, अमन कुमार, आनंद राय, अखिलेश कुमार सिंह, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी एवं तनु गुरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षक कुमार अनुराग, राजेश कुमार, देवनंदन झा, कात्यायनी दुबे, राकेश कुमार, सोनी कुमारी एवं राजन पासवान सहित अन्य शिक्षकों का सक्रिय सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सा टीम भी मैदान में मौजूद रही, जिसमें डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद, राजेंद्र कुमार, एएनएम रानी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल किसने जीता?−
पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 14-9 से हराकर अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल जीता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: अंडर-14 बालक में पटना चैंपियन