शराब मामले में जब्त 16 वाहनों की हुई नीलामी

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध शराब के परिवहन में जब्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। कुल 16 वाहनों की नीलामी की गई, जिससे 21 लाख 71 हजार 750 रुपये का राजस्व संग्रहित हुआ। जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शराब मामले में जब्त  16 वाहनों की हुई नीलामी

दरभंगा। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध शराब के परिवहन में जब्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

नीलामी प्रक्रिया

डीएम कौशल कुमार के निर्देशानुसार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, दरभंगा द्वारा गठित समिति के माध्यम से राज्यसात किए गए वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल एवं 07 मई 2026 को आयोजित नीलामी प्रक्रिया में कुल-16 वाहनों की नीलामी की गई। इनमें उत्पाद विभाग द्वारा जप्त 05 वाहन, पुलिस विभाग द्वारा जप्त 10 वाहन तथा खनन विभाग द्वारा जप्त 01 वाहन शामिल हैं।

राजस्व संग्रहण

उन्होंने कहा कि नीलामी से कुल 21 लाख 71 हजार 750 रुपये का राजस्व संग्रहण किया गया है। उक्त राशि को सरकार की समेकित निधि में जमा कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग द्वारा जप्त 05 वाहनों की नीलामी से 4 लाख 89 हजार 500 रुपये, पुलिस विभाग द्वारा जप्त 10 वाहनों से 9 लाख 47 हजार 250 रुपये तथा खनन विभाग द्वारा जप्त 01 वाहन से 7 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

भविष्य की कार्रवाई

जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त वाहनों एवं संपत्तियों को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीलामी में कितने वाहनों की नीलामी की गई?
नीलामी में कुल 16 वाहनों की नीलामी की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।