Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Revenue Service Association to Strike Against Cabinet Decision from February 2
दो से हड़ताल पर जाएंगे जिले के राजस्व अधिकारी

दो से हड़ताल पर जाएंगे जिले के राजस्व अधिकारी

संक्षेप:

बिहार राजस्व सेवा संघ के सभी पदाधिकारी आगामी दो फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। दरभंगा जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बैठक की और कहा कि भूमि सुधार उप समाहर्ता के पदनाम को बदलकर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी किया गया है। इससे अधिकारियों में असुरक्षा और निराशा की स्थिति उत्पन्न हुई है।

Jan 31, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। बिहार राजस्व सेवा संघ के सभी पदाधिकारी कैबिनेट में लिए गए फैसले के विरुद्ध आगामी दो फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। इसे लेकर दरभंगा जिले के राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को बैठक की। इसमें अधिकारियों ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा नियमावली 2010 में प्रयुक्त पदनाम भूमि सुधार उप समाहर्ता को प्रतिस्थापित कर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी किया गया है। पहले राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारी ही भूमि सुधार उप समाहर्ता बनते थे। अब सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया जाएगा। इसके लिए 101 पदों का स्थायी सृजन भी कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने कहा कि इससे संबंधित मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद पदनाम में परिवर्तन कर नए पद का सृजन किया गया है। उन लोगों ने कहा कि इस प्रकार के निर्णय ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों को गहरा मानसिक आघात, असुरक्षा व निराशा की स्थिति में पहुंचा दिया है। हमारी वर्षों की सेवा, तकनीकी दक्षता एवं राज्य के प्रति समर्पण के बावजूद हमारे प्रमोशन एवेन्यू को सीमित एवं अनिश्चित कर दिया गया है। यह जो न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 की भावना के भी विपरीत है।