सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को हल करने में उलझते रहे
दरभंगा, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बुधवार को 10 परीक्षा केंद्रों पर अवर निरीक्षक (एसआई) मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी और तनाव दोनों थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, मानसिक योग्यता के प्रश्न थे।

दरभंगा,। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से बुधवार को जिला के 10 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिलेजुले भाव थे। परीक्षा संपन्न होने की खुशी के साथ ही परिणाम का तनाव भी साफ झलक रहा था। परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न उलझाने वाले थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुआ। प्रथम पाली में सामान्य हिंदी एवं द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, एवं मानसिक योग्यता जांच परीक्षा का आयोजन हुआ।
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या समान थी। इस परीक्षा के लिए कुल 6736 परीक्षार्थी आवंटित थे। कुंवर सिंह कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकल रही परीक्षार्थी मोना कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा ठीक-ठाक रही, जबकि द्वितीय पाली में भारतीय इतिहास एवं भारतीय भूगोल की परीक्षा बहुत संतोषजनक नहीं रही।
परीक्षा के प्रश्न पत्र
सीएम कॉलेज परीक्षा केन्द्र से द्वितीय पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी अमन कुमार, संगीता कुमारी, सोनी कुमारी, मनोहर, विनय कृष्ण आदि ने बताया कि प्रथम पाली में प्रश्न पत्र सामान्य स्तर का था जिसे हल करने में विशेष असुविधा नहीं हुई। जबकि द्वितीय पाली के प्रश्न घुमावदार थे, जिन्हें समझकर उत्तर देने में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि सामान्य अध्ययन के साथ ही सामान्य विज्ञान के प्रश्न भी आसान नहीं थे। विज्ञान पृष्ठभूमि वाले परीक्षार्थियों को कुछ राहत मिली होगी。
परीक्षा का संचालन
बता दें कि प्रथम पाली में 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे गए थे। ठीक उसी तरह द्वितीय पाली में भी सभी विषयों को मिलाकर 100 प्रश्नों के लिए 200 अंक निर्धारित थे।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा के संचालन के लिए डीएम कौशल कुमार को परीक्षा का संयोजक बनाया गया था, जबकि सहायक संयोजक के रूप में वरीय उपसमाहर्ता सलीम अख्तर को नियुक्त किया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया था। परीक्षा का आयोजन एमएलएसएम कॉलेज, राज हाई स्कूल, सीएम कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज, जिला स्कूल, कुंवर सिंह कॉलेज, सफी मुस्लिम हाई स्कूल, एमएल एकेडमी ए एवं बी ब्लॉक तथा महारानी कल्याणी कॉलेज केंद्र पर किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


