अनिल बने एसोसिएशन के सचिव

Apr 07, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

लहेरियासराय में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में एक गुट के सभी सदस्यों ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर नंदलाल यादव ने बालाकांत कुमार को हराया, जबकि अन्य पदों पर भी इसी गुट के सदस्यों ने जीत दर्ज की। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए गए।

अनिल बने एसोसिएशन के सचिव

लहेरियासराय। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की दरभंगा शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव में एक गुट के सभी सदस्यों ने जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरे गुट के सभी सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव प्रत्येक तीन वर्षों पर कराया जाता था, पर इस बार पांच वर्ष के बाद कराया गया। अध्यक्ष पद पर सहायक अवर निरीक्षक नंदलाल यादव ने बालाकांत कुमार को 112 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को 83 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार ने इमरान बिन शम्स को 42 मतों से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर पुलिस अवर निरीक्षक मो. साजिद हुसैन खान ने सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण यादव को मात्र आठ वोटों से पराजित किया। दोनों में कांटे की टक्कर रही। वहीं, संयुक्त पद पर जितेंद्र कुमार ने सहायक अवर निरीक्षक को 73 वोटों से पराजित किया। जिले में पुलिस मेंस एसोसिएशन की मतदाता सूची में 638 सहायक अवर निरीक्षक से लेकर पुलिस निरीक्षक तक वोटर थे। 638 वोटरों में से 476 वोटरों ने मतदान किया। जोनल सेक्रेटरी उपेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। वे चुनाव कार्य के लिए पटना से दरभंगा आए थे। उन्होंने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट दिया। चुनाव को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी ने ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार व लाइन डीएसपी शशि भूषण सिंह को दल-बल के साथ तैनात किया था। चुनाव व मतगणना शांतिपूर्ण हुई। जीते प्रत्याशियों को पर्यवेक्षक ने सर्टिफिकेट देकर शपथ ग्रहण करवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।