Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar NDA Band Affects Traffic Protests Against Mahagathbandhan
बंद का जिले में यातायात पर सबसे अधिक असर

बंद का जिले में यातायात पर सबसे अधिक असर

संक्षेप:

दरभंगा में एनडीए के बिहार बंद का यातायात पर गहरा असर पड़ा। सड़कों पर वाहन कम थे और दुकानें देर से खुलीं। सरकारी कार्यालय और स्कूल खुले रहे, लेकिन लोगों की उपस्थिति कम रही। एनडीए कार्यकर्ताओं ने...

Sep 05, 2025 04:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा, हिटी। एनडीए के बिहार बंद का यातायात पर सबसे अधिक असर पड़ा। जिले की सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में वाहन चले। दुकानें भी देर से खुलीं। बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा कम संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय तथा स्कूल खुले हुए थे। बैंकों में भी अन्य दिनों की तरह ही काम हुआ। हालांकि लोगों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम थी। सुबह सात बजे से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और जगह-जगह यातायात अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि आज पूरा देश और विशेषकर बिहार की जनता मां की गरिमा और नारी सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम सभी का संदेश स्पष्ट है कि असम्मानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। मंत्री हरि सहनी ने कहा कि राजद-कांग्रेस के चुनावी मंच से आई ये घृणित टिप्पणी बिहार सहित पूरे देश के हर उस भारतीय का अपमान है जो अपनी मां को ईश्वरतुल्य मानते हैं। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि लगातार जनता से आशीर्वाद और समर्थन न मिल पाने की हताशा अब इन नेताओं की भाषा और आचरण से साफ झलक रही है। बिहार की जनता सब देख रही है। इस असंवेदनशील व अमर्यादित व्यवहार का जवाब सूबे की जनता अपने वोट की चोट से देगी। दरभंगा बंद के दौरान केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, रमेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, जदयू जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू नेत्री ललिता झा, महानगर अध्यक्ष माधव झा, महामंत्री विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, विजय चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी उपाध्यक्ष अभयानन्द झा, राजेश रंजन, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, विकास चौधरी, सोनी पूर्वे, संगीता साह, सुनील चौधरी, ज्योति कृष्ण झा लवली, श्रवण मिश्र, राजू तिवारी, मंत्री राहुल पासवान, मीरा देवी, बालेन्दु झा, सचिन जैन, विरेन्द्र कुमार महासेठ, लक्ष्मण झुनझवाला, उदय शंकर चौधरी, बबलू पंजियार, संतोष सिंह, राकेश रौशन चौधरी, अशोक नायक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना भारती, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश महासेठ आदि थे।