ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाबिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान दरभंगा के तत्वावधान में बिहार केसरी बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को वीआईपी रोड चुनार स्थित कैफेटेरिया परिसर में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत...

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 24 Oct 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान दरभंगा के तत्वावधान में बिहार केसरी बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को वीआईपी रोड चुनार स्थित कैफेटेरिया परिसर में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मर्षि गीत एवं भगवान परशुराम एवं डॉ. सुरेश सिंह जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर बीवी शाही एवं मंच संचालन संस्था के सचिव श्री संजीत कुमार ठाकुर ने की। समारोह में अतिथि के रूप में जाले विधायक श्री जीवेश मिश्रा, बेगूसराय से रामनंदन सिंह, जहानाबाद से डॉ अशोक सिंह, मुजफ्फरपुर से मिथिलेश शर्मा, आचार्य चंद किशोर पराशर, लक्ष्मेश्वर चौबे, राम इकबाल चौधरी, संस्था के संरक्षक डॉ. सुभाष चंद्र सिंह शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शाही ने कहा कि ब्रह्मर्षि की पहचान चरित्र से होती है और जो चरित्रवान होता है वह सभी समाज के हित में काम करता है। श्री बाबू ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश कराया। सभी जाति समाज को साथ लेकर आधुनिक बिहार की निर्माण किए। उन्होंने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की

मांग की।

संस्था के सचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष भी संस्थान 4 मार्च 2020 को सामूहिक उपनयन सा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। संस्थान के संरक्षक डॉ. सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था को सबल करने के लिए रचनात्मक कार्य ही बेहतर होता है।

सर्वसम्मति से छह प्रस्ताव समारोह में पारित की गई जो निम्न है- प्रत्येक रविवार को किसी गांव में बैठक और एक ही सदस्य कार्यकारिणी समिति का गठन, महीना के एक रविवार को जिला मुख्यालय में गांव की कार्यकारिणी समिति एवं जिला की कोर कमेटी सदस्यों की एवं पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक, शादी विवाह में वर पक्ष और वधू पक्ष मिलकर के एक दिन ही सामूहिक भोज का आयोजन करें, अंतिम संस्कार में जो भी क्रिया कर्म होता है वह पूर्ण निष्ठा से करें और भोज भात से दूर रहे बादशाह के बाद द्वादसा के दिन ही एक सामूहिक भोज की व्यवस्था करें। संस्थान तीन महीना पर क्विज कांटेस्ट की आयोजन करेगी। एक वर्ग 5 से वर्ग 10 तक का एवं एक वर्ग 10 से ऊपर का जिसमें से फर्स्ट सेकंड थर्ड 3 छात्रों को सिलेक्ट कर संस्था उसको उचित सहयोग एवं प्रोत्साहित करने का काम करेगी। समारोह को मुख्य रूप से डॉ. रामप्रवेश ठाकुर डॉ. रघुनाथ ठाकुर, मिथिलेश शर्मा, आचार्य चंद्र किशोर पराशर, नित्यानंद पांडे, रामकृष्ण शर्मा, राम इकबाल चौधरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उमेश ठाकुर, विजय शंकर पांडे, चंद्रमोहन ठाकुर, विजय साहिब, राजा ठाकुर, अरुण साहिब, उमेश सिंह, जयप्रकाश ठाकुर मुन्ना, श्याम भारद्वाज, राकेश ठाकुर उर्फ छोटन, फौजी अवनीश ठाकुर, जय शंकर ठाकुर, सतीश ठाकुर, राजकुमार शर्मा, कुमार संजय, जगदीश राय, अंजनी चौधरी उर्फ टुनटुन, प्रो. रंजनी चौधरी, रामबाबू चौधरी, रामबाबू ठाकुर, संतोष ठाकुर, बिंदेश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन राम किसन शर्मा ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें