Darbhanga News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम का किया गया चयन

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 52वीं राज्यस्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए नेहरू स्टेडियम में चयन शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। उद्घाटन जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

Darbhanga News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम का किया गया चयन

Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली 52वीं राज्यस्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन करने को रविवार को नेहरू स्टेडियम में चयन शिविर में एक सौ खिलाड़ी शामिल हुए। दरभंगा जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन शिविर का उद्घाटन जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह व संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के बाद 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी परिमल व देवनन्दन झा भी मौजूद थे। वरीय खिलाड़ी सितारे हसन, शोएब खान, पवन कुमार, सुदर्शन कुमार, सत्यम कुमार, दिनकर कुमार, जेम्स कुमार व गौतम कुमार चयनकर्ता के रूप में मौजूद थे।

यह जानकारी जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।