शास्त्रीय स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया कौशल

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा विवि और केंद्रीय संस्कृत विवि के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शास्त्रीय स्पर्धा संपन्न हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें ज्योतिष, भगवद्गीता, काव्य, व्याकरण और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. रामचन्द्र झा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

शास्त्रीय स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया कौशल

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा विवि व नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि के संयुक्त तत्वावधान में बिहार-झारखंड राज्य स्तरीय दो दिवसीय शास्त्रीय स्पर्धा गुरुवार को संपन्न हो गया। संस्कृत विवि के सीनेट हॉल में आयोजित शास्त्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न शास्त्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहभागिता रही। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शास्त्रीय स्पर्धाओं के अंतर्गत ज्योतिष शलाका, भगवद्गीता कण्ठपाठ, काव्य शलाका, सुभाषित कण्ठपाठ, काव्य कण्ठपाठ, व्याकरण शलाका, अष्टाध्यायी कण्ठपाठ, धातुरूप कण्ठपाठ, अमरकोष कण्ठपाठ समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा व्याकरण भाषण, साहित्य भाषण, वेद भाष्य भाषण, भारतीय विज्ञान भाषण, आयुर्वेद भाषण, धर्मशास्त्र भाषण, ज्योतिष भाषण, सांख्य-योग भाषण, न्याय भाषण, मीमांसा भाषण, वेदान्त भाषण जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. रामचन्द्र झा रहे। कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और ऐसी स्पर्धा में गंभीरता से भाग लेने को कहा। डीन प्रो. पुरेन्द्र वारिक ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समापन कार्यक्रम का सह संयोजन एवं संचालन ज्योतिष विभाग के डॉ. अवधेश कुमार श्रोत्रिय ने किया। अतिथियों ने इस आयोजन को शास्त्रीय प्रतिभा के विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों एवं प्रतिभागियों की सराहना की। अंत में सफल बच्चों को उत्साहित करने के लिए नकद राशि भी प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।