गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निर्माण कार्य : मंत्री

Mar 11, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने दरभंगा में मिर्जा खां के 50 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कन्या आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और छात्राओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निर्माण कार्य : मंत्री

दरभंगा, हिटी। बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने मंगलवार को 50 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास, मिर्जा खां में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उधर, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, बाढ़ पोखर, केवटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रही बच्चियों से मिलकर शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने 50 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास, मिर्जा खां में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।इससे पहले जिला अतिथि गृह पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका पाग-चादर से स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला मंत्री मीरा मेहता, ज्योति कृष्ण झा लवली, अविनाश साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।