अटल टिंकरिंग लैब की करें स्थापना

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का दरभंगा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंत्री को पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने शैक्षणिक सुधार, मैथिली भाषा को एसटीईटी में शामिल करने, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और कस्तूरबा विद्यालयों में सुधार के लिए सुझाव दिए। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की भी मांग की।

अटल टिंकरिंग लैब की करें स्थापना

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के रविवार की देर संध्या दरभंगा परिसदन में पहुंचने पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारयों की उपस्थिति में सांसद डॉ. ठाकुर ने शिक्षा मंत्री को जिले में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार तथा नई पहल के लिए आग्रह पत्र सौंपा। सांसद ने पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा सीटेट में मैथिली भाषा को शामिल किया गया है उसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा आयोजित एसटीईटी में छह से आठ तक की कक्षाओं के लिए मैथिली भाषा को शामिल किया जाय तथा आगामी टीआरई फोर की परीक्षा में मैथिली शिक्षकों की पर्याप्त संख्या में बहाली की जाय।

सांसद ने शिक्षा मंत्री से बेनीपुर तथा बिरौल अनुमंडल में केंद्रीय विद्यालय के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि दरभंगा जिले में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाए। इससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मंत्री श्री तिवारी को जिले में संचालित कस्तूरबा विद्यालय, संस्कृत विद्यालय तथा मदरसे में व्याप्त कुव्यवस्थाओं को समाप्त कर सुधार लाने का सुझाव दिया है। साथ ही जिले के सभी प्राथमिक, मध्य तथा उच्च विद्यालयों का अविलंब सीमांकन करा इन संस्थानों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।