श्रीरामपुर की टीम बनी शेर-ए-बिहार चैंपियन

Mar 02, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बेनीपुर में जगदंबा युवा परिषद द्वारा आयोजित शेर-ए-बिहार सुखदेव पहलवान स्मृति कप का फाइनल मुकाबला किंग्स स्टार श्रीरामपुर और बहेड़ी के बीच खेला गया। बहेड़ी ने पहले बल्लेबाजी कर 144 रन बनाए, जबकि श्रीरामपुर ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। दिलशाद को मैन ऑफ द मैच और मोती को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

श्रीरामपुर की टीम बनी  शेर-ए-बिहार चैंपियन

बेनीपुर। जगदंबा युवा परिषद नवादा द्वारा आयोजित शेर-ए-बिहार सुखदेव पहलवान स्मृति कप का फाइनल मुकाबला किंग्स स्टार श्रीरामपुर एवं बहेड़ी के बीच रविवार को खेला गया। बहेड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी श्रीरामपुर टीम ने चार विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। श्रीरामपुर टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले दिलशाद को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मोती, बेस्ट बैट्समैन मुकेश स्टार एवं बेस्ट बॉलर अरमान को प्रदान किया गया। संयोजक गौतम झा एवं सुधीर झा जेसीसी नवादा के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि कमल रामविनोद झा कमल सेठ को गमछा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने घोषणा की कि अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिप सदस्य सागर नवादिया ने मैदान में शीघ्र ही एक स्थायी स्टेज निर्माण कराने की घोषणा की। मैच में अंपायर की भूमिका पवन झा एवं रौशन झा, कमेंट्री जिप सदस्य सागर नवदिया एवं गौतम झा, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुनील झा एवं गुड्डू जी ने संभाली। जगदंबा युवा परिषद के सदस्य अभिषेक झा बमबम, आदित्य झा, सोनू चौधरी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।