सीएम का होगा भव्य स्वागत : सांसद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगाबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा आ रहे हैं। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सीएम का स्वागत शानदार तरीके से करें। चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों में तेजी आई है।

दरभंगा। बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को पहली बार दरभंगा आ रहे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। ये बातें बुधवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। सीएम के स्वागत के निमित्त बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में उन्होंने बैठक भी की। सांसद ने कार्यकर्ताओं से सीएम का स्वागत भव्य रूप से करने की अपील की। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों में और तेजी आ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


