मिथिला की ताकत को सम्मान : डॉ. शुक्ला

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में मिथिला क्षेत्र को सशक्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने इसे मिथिला की जनता के सम्मान की जीत बताया। अब मिथिला की आवाज सरकार में और मजबूती के साथ गूंजेगी।

मिथिला की ताकत को सम्मान : डॉ. शुक्ला

दरभंगा। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में मिथिला क्षेत्र को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने इसे मिथिला की जनता के सम्मान, संघर्ष और विश्वास की जीत बताई है। डॉ. शुक्ला ने हायाघाट से भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बहादुरपुर से जदयू विधायक मदन सहनी, झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा तथा खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब मिथिला की आवाज और अधिक मजबूती के साथ सरकार में गूंजेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से मिथिला की जनता जिस सम्मान और भागीदारी की अपेक्षा कर रही थी, आज वह विश्वास और सम्मान केंद्र नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।