जिले के दो मंत्री मिलने से बढ़ा सम्मान : सांसद

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

हायाघाट के भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद और बहादुरपुर के जदयू विधायक मदन सहनी का मंत्रिमंडल में शामिल होना दरभंगा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि इससे जिले का सम्मान बढ़ा है और एनडीए की मजबूत भागीदारी का संकेत मिला है।

जिले के दो मंत्री मिलने से बढ़ा सम्मान : सांसद

लहेरियासराय। हायाघाट के भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद तथा बहादुरपुर के जदयू विधायक मदन सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना दरभंगा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए भाजपा तथा जदयू के शीर्ष नेतृत्व बधाई के पात्र हैं। ये बातें स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिले से इन दोनों विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल दरभंगा का सम्मान बढ़ा है, बल्कि एनडीए का यह निर्णय राज्य स्तर पर दरभंगा जिले की मजबूत भागीदारी का संकेत भी है।सांसद डॉ. ठाकुर ने मंत्री डॉ. प्रसाद को भाजपा का मजबूत संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड तथा जिला स्तर पर उन्होंने जिस तरह से ईमानदारी से कार्य किया उनका मंत्री बनना उसी मेहनत का इनाम है।

वहीं, मंत्री मदन सहनी को अनुभवी राजनेता बताते हुए कहा कि जिला स्तर पर एनडीए की मजबूती तथा आपसी समन्वय के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री सहनी के मंत्री बनने से पूरे दरभंगा के एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।