Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Board Matric and Intermediate Setup Exams Conducted from November 19 2023
मैट्रिक की प्री बोर्ड की परीक्षा संपन्न, इंटर की सेंटअप परीक्षा 26 तक

मैट्रिक की प्री बोर्ड की परीक्षा संपन्न, इंटर की सेंटअप परीक्षा 26 तक

संक्षेप:

दरभंगा में बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से चल रही है। मैट्रिक की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 26 नवंबर तक चलेगी। 75 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है। परीक्षा की तैयारी और संचालन की जानकारी भी साझा की गई।

Nov 22, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से चल रही है। मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई, जबकि इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 26 नवंबर तक होगी। इस परीक्षा में 2026 के बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के करीब 75 छात्र छात्राओं को शामिल होना है। प्लस टू एमएआरएम बालिका उच्च विद्यालय, लालबाग की प्राचार्या साधना कुमारी ने बताया कि इस विद्यालय में 12वीं में 321 तथा 10वीं में 427 छात्राएं नामांकित हैं जो सेंटअप परीक्षा में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं की छात्राएं सेंटअप परीक्षा पूरी कर चुकी हंै।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वे अब अपनी पढ़ाई को पाठ्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाएंगी। 10वीं की छात्राओं के लिए परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को प्रथम एवं द्वितीय पाली में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में मातृभाषा व द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा हुई। वहीं, 12वीं की छात्राओं के लिए प्रथम पाली में कंप्यूटर साइंस तथा द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। शनिवार को 10वीं की छात्राओं के लिए प्रथम पाली तथा दूसरी पाली में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। अब 12वीं की छात्राओं के लिए 24 नवंबर को प्रथम पाली में कृषि तथा द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी। मैट्रिक के सेंटअप सैद्धांतिक विषय की परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक दो पालियों में हुई। वहीं, इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर तक संचालित होगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस परीक्षा में उपस्थिति एवं पास होना अनिवार्य है। वहीं, मैट्रिक परीक्षा के पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, एकल विषय अंग्रेजी एवं समुन्नत कोटि के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। परीक्षा की तैयारी विभाग की ओर से पूर्व में ही शुरू कर दी गई थी। बोर्ड द्वारा आपूर्ति किए गए प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री का वितरण विद्यालयों को 17 नवंबर से शुरू कर दिया गया था। उधर, डीईओ केएन सदा ने शनिवार को विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य से सेंटअप परीक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। जहां-जहां किसी तरह की विसंगति की जानकारी प्राप्त हुई, उन्हें इसको लेकर हिदायत दी गई तथा इंटरमीडिएट की बची हुई सेंटअप परीक्षाओं में बेहतर ढंग से परीक्षा संचालन को लेकर निर्देश भी जारी किए।