उप मुख्यमंत्री ने घर पहुंच दी सांत्वना

Feb 17, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी का निधन हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, बिहार सरकार के मंत्री और कई विधायक भी सांत्वना देने पहुंचे। भाजपा के 20 जिला अध्यक्षों ने भी संजय सरावगी को ढोढ़स बंधाया।

उप मुख्यमंत्री ने घर पहुंच दी सांत्वना

दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन पर स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, राजनगर विधायक सुजीत पासवान, पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ आदि ने भी संजय सरावगी को ढोढ़स बंधाया। सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, मधुबनी सहित भाजपा के 20 जिला अध्यक्षों ने भी घर पहुंचकर सांत्वना दी। प्रदेश संगठन से राजेश वर्मा व संजय गुप्ता सहित कैमूर, सासाराम, सुपौल आदि से भी संगठन से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचते रहे।

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने भी पहुंचकर शोक जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।