जनता के हृदय में बसते हैं मोदी : सरावगी
दरभंगा में एनडीए द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान महिलाओं और आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि जनता ने बंद को सफल बनाकर दिखाया है कि बिहार एकजुट है। राजद-कांग्रेस की राजनीति...

दरभंगा। एनडीए की ओर से गुरुवार को आहूत बिहार बंद के दौरान दरभंगा में जगह-जगह महिलाओं व आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की इस ओछी और अमर्यादित राजनीति के खिलाफ जिस प्रकार आम जनता ने पांच घंटों तक अपना समर्थन देकर बंद को सफल बनाया है, वह साबित करता है कि मां के सम्मान में पूरा बिहार एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और देश की सेवा में समर्पित कर दिया। वे जनता के हृदय में बसते हैं। उनकी स्वर्गीय माताजी पर अभद्र टिप्पणी कर राजद-कांग्रेस ने दरभंगा और मिथिला की संस्कृति को कलंकित करने का प्रयास किया है।
उन्हें तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जनता इन लोगों को अपने वोट के चोट से जवाब देगी। शहर में जगह-जगह कराया बंद भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा जिला प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में भी बंद कराया गया। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू भंडारी, रंजन झा, मुरली चौधरी, भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार झा, निशांत चौधरी, पृथ्वी झा, अंकित कुमार, राजेश कुमार, अंजनी सहनी, श्रीकांत कुमार सहनी थे। उधर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आमोद कुमार झा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा, वार्ड पार्षद सोनी पूर्वे, अमृता मिश्रा, उमा देवी, नीलम देवी, शुभ देवी, रामपरी देवी, मीरा देवी, सोनी देवी, गीता देवी, रेखा देवी, राजू तिवारी, विक्की महासेठ, जदयू के जिला महासचिव शशि चंद्र पटेल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




