Bihar Band Impact Mixed Reactions in Biroul NDA Workers Block Roads बिरौल में बंद का मिला-जुला असर, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Band Impact Mixed Reactions in Biroul NDA Workers Block Roads

बिरौल में बंद का मिला-जुला असर

बिरौल में एनडीए के बिहार बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम की। भगत सिंह स्मारक चौक पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती देवी और मूर्ति देवी ने नेतृत्व किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 5 Sep 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
बिरौल में बंद का मिला-जुला असर

बिरौल। एनडीए के बिहार बंद का बिरौल में मिला-जुला असर रहा। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सड़क जाम किया। सुपौल बाजार के भगत सिंह स्मारक चौक पर सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती देवी एवं मूर्ति देवी ने किया। बिरौल-गंडौल कोठी चौक पर पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पंकज झा, महावीर सिंह, सुनील झा, माधव चौधरी, संजीव आचार्य, जदयू के धीरेंद्र चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर यातायात बाधित रखा। इसी प्रकार सिसौनी मोड़ पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया।

मौके पर भाजपा गौड़ाबौराम के संयोजक मणिकांत मिश्रा, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कामरान खान, सुरेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष काली प्रसाद साहु, प्रवीण कुंवर, शिवाकांत सहनी, हीरा प्रसाद ठाकुर, प्रदीप प्रधान, रंजीत कुमार झा, शुभम कुमार, नीरज सिंह, यमुनाकांत सिंह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।